Redmi Note 13 Pro – रेडमी कंपनी ने अपने इस शानदार लुक वाले 5G फोन को 4 जनवरी 2024 को लांच किया था। यह फोन बहुत ही शानदार है।

इस फोन का नाम रेडमी कंपनी ने रेडमी नोट 13 प्रो रखा है। जिसमें आपको एक से बढ़कर एक धांसू फीचर मिलेंगे। चलिए हम लोग रेडमी नोट 13 प्रो में मिलने वाली फीचर को जानते हैं
Redmi Note 13 Pro Features
रेडमी नोट 13 प्रो मोबाइल में टच स्क्रीन का साइज कंपनी ने 6.67 इंच का दिया है। साथ में एस्पेक्ट रेशियों 20:9 का है। वहीं स्क्रीन का रेजोल्यूशन 1080 * 2400 पिक्सल का दिया गया है।
यह फोन आपको एंड्रॉयड 12 के ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता हुआ मिलेगा। जिसमें हाई परफार्मेंस के लिए कंपनी ने मीडियाटेक डायमंडसिटी 7200 अल्ट्रा प्रोसेसर मॉडल दिया है।
इस फोन में आपको 8GB, 12जीबी रैम और 128gb, 256gb का स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा।
Redmi Note 13 Pro Camera & Battery
कंपनी में इस फोन में सेल्फी कैमरा 16 mp का दिया हुआ है इसके अलावा तीन बैक कैमरा दिया हुआ है। जो क्रमशः 200 mp, 8 एमपी और 2 एमपी के हैं।
फास्ट चार्जिंग करने के लिए 67W का टर्बो फास्ट चार्जर दिया हुआ है इसके अलावा 5100mAh की बड़ी बैटरी दी हुई है।
Redmi Note 13 Pro Price
अब चलिए हम लोग रेडमी नोट 13 प्रो के प्राइस के बारे में बात करते हैं। वर्तमान समय में फ्लिपकार्ट पर इस फोन का कीमत 17,499 है।