Redmi Note 13 Pro 5G – शाओमी कंपनी का Redmi Note 13 Pro 5G स्मार्टफोन भारतीय यूजर्स के बीच काफी पॉपुलर हो रहा हैं।

खास तौर पर Redmi Note 13 Pro 5G ने अपनी शानदार 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5K AMOLED डिस्प्ले और दमदार कैमरा सेटअप के साथ खूब ध्यान आकर्षित किया है।
तो चलिए, आज के इस आर्टिकल में Redmi Note 13 Pro 5G के बारे में विस्तार से जानकारी देते है।
Redmi Note 13 Pro 5G Features
Display – रेडमी के इस 5G फ़ोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस, 1920Hz हाई-फ्रीक्वेंसी डिमिंग, और 2160Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ आता है। इसका 1.5K रिजॉल्यूशन स्क्रीन पर क्रिस्टल क्लियर विज़ुअल्स देता है।
Camera – कैमरे के लिए रेडमी Note 13 Pro 5G स्मार्टफोन को बहुत से लोग पसंद करते है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP का मैक्रो लेंस भी दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
Processor – इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट दिया गया है, जो परफॉर्मेंस और बैटरी एफिशिएंसी दोनों के मामले में काफी मजबूत है। यह चिपसेट स्मार्टफोन को तेज और स्मूथ बनाता है, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग में कोई समस्या नहीं होती।
Battery – बैटरी बैकअप के लिए 5100mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इसे फटाफट चार्ज करने के लिए 67W टर्बोचार्ज फास्ट चार्जिंग तकनीक मिलती है, जो स्मार्टफोन को जल्दी से चार्ज कर देती है।
Redmi Note 13 Pro 5G Price
इंडियन मार्केट में Redmi Note 13 Pro 5G को तीन वेरिएंट्स में खरीद सकते है। बेस मॉडल 8GB रैम + 128GB स्टोरेज को ₹17,999 में अपना बना सकते है, जबकि 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत ₹22,109 है। सबसे बड़े मॉडल 12GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत ₹22,769 है।