Yamaha MT-15 V2: यामाहा ने भारत के युवाओं को ध्यान में रखते हुए MT-15 V2 को भारतीय दो पहिया मार्केट में पेश किया है, जो आकर्षक डिजाइन के साथ ही नहीं बल्कि संदर्भ परफॉर्मेंस के साथ एडवांस टेक्नोलॉजी का भी एक शानदार मिश्रण है।

यह बाइक खासकर की उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो स्टाइल और स्पीड को ज्यादा महत्व देते हैं तो लिए नीचे के इस लेख में बाइक के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करते हैं।
Yamaha MT-15 V2 Design & Look
यामाहा MT-15 V2 का डिज़ाइन पूरी तरह से नेकेड स्ट्रीटफाइटर लुक का अनुभव देता है। इसका अग्रेसिव फ्रंट फेस, एलईडी हेडलाइट्स के साथ मस्कुलर फ्यूल टैंक इसे एक दमदार दिल देता है। बाइक में दिया गया डेल्टा बॉक्स फ्रेम इसे मजबूती के साथ-साथ बेहतर कंट्रोल प्रदान करता है। इसके एलॉय व्हील्स एवं स्लीक टेल लाइट्स इसे और भी अधिक स्पोर्टी बनाते हैं।
Yamaha MT-15 V2 Engine & Performance
यामाहा के इस MT-15 V2 बाइक में 155cc का लिक्विड कूल्ड, 4-स्ट्रोक इंजन मिलता है, जो की 18.4 PS की पावर के साथ 14.1 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन VVA (Variable Valve Actuation) टेक्नोलॉजी पर वर्क करता है, जिससे बाइक हर रेंज में स्मूद और पावरफुल परफॉर्मेंस करती है। इसमें आपको 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है जिसके साथ यह बाइक हाईवे और सिटी के रास्तों पर बेहतरीन संतुलन बनकर चलती है।
Yamaha MT-15 V2 Price
यामाहा MT-15 V2 सुपर बाइक लगभग 45-50 kmpl का माइलेज देता है, जो कि 150cc सेगमेंट में काफ़ी अच्छा माना जाता है। भारतीय मार्केट में इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹1.70 लाख से शुरू होता है, जो इसके प्रीमियम फीचर्स और लुक्स को देखते हुए एक वैल्युएबल सुपर बाइक है।